{"_id":"5c7ebc7abdec221441197091","slug":"71551809658-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। शोहदों से परेशान होकर छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पुत्री कन्नौज मुख्यालय पर स्थित स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने जाती थी। फेसबुक के माध्यम से कस्बे के मंडी बाजार निवासी राज पटेल पुत्र राजेश पटेल ने उससे परिचय कर लिया। पुत्री स्कूल जाती तो वह रास्ते में उससे छेड़छाड़ करता था। 20 फरवरी की सुबह पुत्री स्कूल बस पकड़ने के लिए बस स्टाप पर खड़ी थी। तभी राज पटेल इंद्रानगर निवासी साथी सुरजीत यादव के साथ वहां आया। पुत्री के साथ बदसलूकी करते हुए मोबाइल छीन लिया। भद्दी-भद्दी गालियां और धमकी दी। आरोपी की धमकी से प्रताड़ित होकर पुत्री ने 23 फरवरी की शाम अपने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे लटकता देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में फंदे से उतार कर जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
दो शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शोहदों से परेशान होकर छात्रा ने किया था आत्महत्या का प्रयास