फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   श्रावस्ती में हुई अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में रोष

श्रावस्ती में हुई अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में रोष

Sat, 02 Mar 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती में हुई अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में रोष

विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। जनपद श्रावस्ती में चेंबर में घुसकर की गई अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में रोष है। शुक्रवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहे।



बार एसोसिएशन छिबरामऊ व छिबरामऊ बार एसोसिएशन की संयुक्त रूप से शोकसभा का आयोजन किया। यहां 28 फरवरी को श्रावस्ती में चेंबर में घुसकर अधिवक्ता जगराम यादव की हत्या किए जाने की घटना की निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया गया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वह लोग विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह राठौर, अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, देवेंद्र कुमार वर्मा, राजीव कुमार दीक्षित, देवेंद्र कुमार मिश्रा, अभिरूप सिंह, सत्येंद्र सिंह बौद्ध व नेम सिंह यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में रोष
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed