फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   लापता अधेड़ का शव नदी में मिला

लापता अधेड़ का शव नदी में मिला

Fri, 29 Mar 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
लापता अधेड़ का शव नदी में मिला
रामपुरा (जालौन)। तीन दिन पूर्व घर से भैंस चराने के लिए निकला अधेड़ लापता हो गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसके छोटे भाई ने खोजबीन की। जब कहीं पता न चला तो थाना पुलिस को सूचना दी। गुरुवार की सुबह अधेड़ का शव सिंधु नदी में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा निवासी सरमन (55) पुत्र परशुराम सोमवार सुबह 11 बजे घर से भैंस चराने के लिए निकला था। देर शाम तक जब अधेड़ घर वापस नहीं आया तो उसके छोटे भाई राजपाल ने उसकी खोनबीन शुरू की। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो राजपाल ने मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस भी उसकी खोजबीन में जुटी थी। गुरुवार सुबह नदी किनारे जानवर चराने गए लोगों को रामपुरा बिलौड़ के पास सिंधु नदी में शव पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान लापता सरमन के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed