फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चिट फंड कंपनी खाता धारकों का करोड़ों लेकर चंपत

चिट फंड कंपनी खाता धारकों का करोड़ों लेकर चंपत

Sun, 11 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
चिट फंड कंपनी खाता धारकों का करोड़ों लेकर चंपत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शहर के मोहल्ला भुटपुरी में फर्जी चिट फंड कंपनी खोलकर शहर की एक महिला व उसके पिता सहित कुछ लोग सैकड़ों उपभोक्ताओं का लाखों रुपया डकार गए। एक उपभोक्ता ने ब्रांच हेड समेत सात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर के मोहल्ला भटपुरी निवासी नरेंद्र सिंह यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह ने मोहल्ला ग्वाल मैदान निवासी सुरेंद्र तिवारी, उनकी पुत्री सुनीता तिवारी, शिवकिशोर राठौर उर्फ बबलू पुत्र सुंदरलाल राठौर निवासी मोहल्ला कानून गोयान, ब्रांच हेड रामकिशोर कुशवाह पुत्र जयलाल कुशवाह निवासी अलाउद्दीनपुर, पंकज वर्मा निवासी काजीटोला, महेंद्र प्रताप सिंह व रमाकांत निवासी भगवानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसमें आरोप है कि सुनीता और सुरेंद्र आदि ने बीमा कंपनी के नाम से फर्जी कार्यालय भटपुरी मोहल्ला में खोला था। इसमें लोगों को गुमराह कर बीमा और एफडी कराई गई। ब्रांच हेड राजकुमार ने घर आकर बीमा के लाभ बताए। उन्होंने कंपनी का हेड आफिस दिल्ली बताया था। झांसे में आकर नरेंद्र ने 30 अप्रैल 2012 और 17 दिसंबर 2013 को मासिक किश्तों के हिसाब से 92 हजार रुपये जमा करवा दिए। 74 माह बाद 30 अप्रैल 2018 को धनराशि दोगुनी देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि उनसे 342500 रुपये, शैलेंद्र से 42500 रुपये, मानसिंह से तीन लाख रुपये, अजय सिंह यादव से 20 हजार रुपये, मीरा से 60 हजार रुपये, सरवन सक्सेना से 40 हजार रुपये, बाबूराम से 10 हजार रुपये, मोनिका श्रीवास्तव से 108144 रुपये, नितीश चंद्र से 77 हजार रुपये, नंदकिशोर से 60 हजार रुपये, श्रीकांत से 40 हजार रुपये, कांति से 25 हजार रुपये, लीना वर्मा से 28 हजार रुपये, प्रफुल्ल से 10 हजार रुपये सहित करीब सौ लोगों से लाखों रुपये जमा कराए गए थे। उपभोक्ताओं का रुपये जमा करने के बाद कंपनी बंद कर दी।

चिट फंड कंपनी खोल लाखों हड़पे
एक उपभोक्ता ने कंपनी के सात लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed