{"_id":"5be2e276bdec2269b3459efb","slug":"71541595766-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री के प्रेमी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्री के प्रेमी की गोली मारकर हत्या
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख। बहादुरपुर मझिगवां में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने बेटी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी और चचेरे भाई को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा से कानपुर रेफर किया गया है।
सौरिख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मझिगवां गांव निवासी रोबिन उर्फ शिवम (22) पुत्र उपेंद्र सिंह उन्नाव की एक लेदर कंपनी में इंजीनियर था। दीपावली का त्यौहार मनाने मंगलवार को ही घर आया था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे रोबिन बहादुरपुर में संजय की किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया था। उसके साथ चचेरा भाई मयंक शेखर उर्फ मोनू पुत्र जयप्रकाश सिंह भी था। लौटते समय दुकान के करीब गांव के एक व्यक्ति ने दोनाली बंदूक से रोबिन को गोली मार दी। मयंक भाई को बचाने दौड़ा तो उस पर भी फायर कर दिया।
एक गोली मयंक के हाथ में जा धंसी। इसके बाद हमलावर ने खून से लथपथ पड़े रोबिन के पास लौट कर आया और उसके सीने पर बंदूक रख फिर फायर कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिन दहाड़े हुई हत्या से गांव में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने लोगों पर भी बंदूक तान दी। इससे लोग पीछे हट गए और वह भाग गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को सीएचसी ले जाया गया। मयंक को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत के चलते वहां से उसे कानपुर भेज दिया गया। सूचना पर एसपी अमरेंद्रप्रसाद सिंह, सीओ तिर्वा सुबोध जायसवाल, थानाध्यक्ष सौरिख राजकुमार सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष टीपी वर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हमलावर की बेटी से रोबिन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके के चलते उसने रोबिन की हत्या कर की है।
विज्ञापन
पुत्री के प्रेमी की गोली मारकर हत्या
लाइसेंसी बंदूक से किए दो फायर, चचेरे भाई को भी मारी गोली