{"_id":"5bbf9e87bdec22501e3ea88e","slug":"61539284615-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रसीद थमाकर लेखपाल से ठगे 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी रसीद थमाकर लेखपाल से ठगे 20 हजार रुपये
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। मकान निर्माण के लिए मंगाई मौरंग के रुपये एक युवक ने लेखपाल से फर्जी रसीद थमाकर ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की होने के कारण उसे वहां भेज दिया गया।
करमुल्लापुर गांव के लेखपाल जितेंद्र भार्गव पुत्र सुरेशचंद्र ने बताया कि गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवईनगर में वह मकान का निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार को एक युवक उनके घर पहुंचा। उसने अपना नाम बबलू निवासी छिबरामऊ बताते हुए मौरंग खरीदने की बात की। उसे एक ट्रक मौरंग का आर्डर दे दिया। बुधवार की दोपहर वह घर पहुंचा। उसने घर के सामने मौरंग उतारने की बात कहते हुए भुगतान की 60800 रुपये की फर्जी रसीद थमा दी। युवक ने उससे पहले 20 हजार रुपये मांगे। शेष भुगतान मौरंग उतर जाने के बाद करने के लिए कहा। उसे 20 हजार रुपये दे दिए। मौरंग पूरी उतर जाने के बाद ट्रक के साथ आए दुकानदार ने रसीद देते हुए रुपये मांगे। लेखपाल ने 20 हजार भुगतान करने की बाबत बताया। दुकानदार के इंकार पर इनमें बहस होने लगी। ठगी का अहसास होने पर लेखपाल ने युवक की तलाश की। लेखपाल ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण उसे वहां भेज दिया गया।
फर्जी रसीद थमाकर लेखपाल से ठगे 20 हजार
मकान बनवाने के लिए मंगाई थी मौरंग
अमर उजाला ब्यूरो