{"_id":"596674c34f1c1ba16e8b4642","slug":"61499886787-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदार पर हमले में 13 नामजद और 40 अज्ञात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानेदार पर हमले में 13 नामजद और 40 अज्ञात
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया (कन्नौज)। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला किया था। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने 13 नामजद और 40 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मंगलवार को ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कन्हईपुरवा निवासी बृजेश्वर की गांव के सामने कार की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाकर कार सवार लोगों से मारपीट शुरू कर दी थी। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी अजयराज वर्मा और सिपाहियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इसमें थाना प्रभारी अजयराज वर्मा, दरोगा नईम खान व सिपाही कुबेर सिंह घायल हो गए थे।
इस मामले में मंगलवार की देर रात थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने 13 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ सड़क जाम कर बवाल करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर घायल करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर के निर्देश पर थाना प्रभारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
थाना प्रभारी ने चिह्नित कर गांव के हेतराम पुत्र श्रीराम, सीताराम पुत्र शिवराम, संतोष पुत्र दीन दयाल, प्रमोद पुत्र दीन दयाल, दिनेश पुत्र छोटेलाल, चंटे उर्फ रामसेवक पुत्र धनीराम, विजय बहादुर पुत्र पूरनलाल, काशीराम पुत्र गुलजारी, रामदयाल पुत्र नाथूराम, रमेश पुत्र बाबूराम, प्रताप पुत्र श्रीराम, भगवानदीन के लड़के और राम रतन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा गांव के 40 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।