{"_id":"5cd85f70bdec22076357a1a6","slug":"51557684080-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने युवक से नकदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने युवक से नकदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। अहमदाबाद से शहर लौट रहा युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उससे नकदी-मोबाइल समेत अन्य सामान लूट ले गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे बेहोशी की हालत में सौ शैय्या अस्पताल ले गए।
शहर के मोहल्ला त्रिपाठीनगर निवासी राहुल दुबे पुत्र सुभाषचंद्र दुबे अहमदाबाद में किसी कंपनी में नौकरी करता है। लगभग तीन माह बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। अहमदाबाद से वह ट्रेन से मथुरा पहुंचा। वहां से रोडवेज बस से शहर लौट रहा था। तभी रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस चालक की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। होश आने पर राहुल ने बताया कि जहरखुरान उसकी जेब में रखी लगभग 10 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।