फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मासूम की मौत के बाद तंत्र-मंत्र के आरोप पर महिला को पीटा

मासूम की मौत के बाद तंत्र-मंत्र के आरोप पर महिला को पीटा

Fri, 07 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद तंत्र-मंत्र के आरोप पर महिला को पीटा

विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों ने एक महिला पर तांत्रिक होने का आरोप लगाकर अफवाह फैला दी। तंत्र-मंत्र से मासूम की हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने महिला के घर पर धावा बोला दिया। ग्रामीणों ने उसे घर से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ कर महिला को बचाया।


मानीमऊ क्षेत्र के गांव उदैतापुर में रहने वाले सोनू दिवाकर का चार माह का बेटा करीब पांच दिन से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। सोनू और उसकी पत्नी गुड़िया उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों ने गांव की 50 वर्षीय महिला के तांत्रिक होने की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने महिला पर तंत्र-मंत्र से मासूम की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके घर पर धावा बोल दिया। ग्रामीण उसे पीटने के साथ ही मासूम को जिंदा करने का दबाव बनाने लगे। मानीमऊ चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने पुलिस बल के साथ उग्र भीड़ को खदेड़ कर भगाया। पुलिस पीड़ित महिला को उसके घर ले गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने एक महिला के साथ मारपीट की है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बच्चे की मौत बीमारी की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मासूम की मौत के बाद तंत्र-मंत्र के आरोप पर महिला को पीटा
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर महिला को बचाया, तंत्र-मंत्र से मासूम की हत्या का पड़ोसी महिला पर आरोप लगाकर उग्र हुए ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed