{"_id":"6afa21458fec6573e30a3522","slug":"forged-signatures-of-the-sdm-on-a-registry-document-fir-registered-against-three-individuals-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167630-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रजिस्ट्री दस्तावेज पर एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रजिस्ट्री दस्तावेज पर एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पानीपत/बापौली। जिले के समालखा उपमंडल कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। रजिस्ट्री के दस्तावेजों के साथ एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर और अनुमति पत्र का इस्तेमाल किया जा रहा था। दस्तावेजों की प्रथम दृष्टया जांच के दौरान जब अनुमति पत्र संदिग्ध पाया गया तो प्रशासनिक स्तर पर इसकी पड़ताल कराई गई।
अनुमति पत्र पानीपत की एक महिला द्वारा रजिस्ट्री के साथ लगाया गया था, जबकि वह गुरुग्राम की एक अन्य महिला के नाम पर जारी हुआ था। इस मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
समालखा एसडीएम कार्यालय ने बापौली थाना प्रभारी को भेजे गए आधिकारिक पत्र देकर कार्रवाई के लिए लिखा है। राजस्व विभाग के सहायक अधीक्षक विनोद कुमार ने शिकायत में बताया कि मॉडल टाउन के सावन पार्क निवासी बिराबाई ने जमीन के दस्तावेज पंजीकरण के लिए समालखा कार्यालय में पेश किए थे। इन दस्तावेजों के साथ एक अनुमति पत्र भी संलग्न किया गया था।
विज्ञापन
कार्यालय में दस्तावेजों की नियमित जांच की तो उस पर अधिकारियों को संदेह हुआ। इसके बाद जब इस पत्र का मिलान प्रशासनिक रिकॉर्ड से किया गया तो पूरे फर्जीवाड़े की परतें खुल गईं। बापौली थाना पुलिस के प्रभारी फते सिंह ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से पत्र के आधार पर एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।