{"_id":"5b4104fb4f1c1b07278b52d1","slug":"51530987771-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम-बाइक की टक्कर में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम-बाइक की टक्कर में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जसोदा। शुक्रवार दोपहर जलालाबाद मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने भतीजे के साथ बाइक से घर जा रहे बाइक सवारों को तेज गति से आ रही डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया था। वृद्ध की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जीटी रोड पर जसोदा-जलालाबाद के बीच एक पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार को नवाब खां (62) पुत्र गफूर खां अपने भतीजे तौफीक (30) पुत्र आशिक निवासी गांव किसवापुर थाना गुरसहायगंज जलालाबाद के साथ दोपहर करीब दो बजे नमाज पढ़कर वापस जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वृद्ध की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान वृद्ध ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।