{"_id":"5c13f51ebdec22556052df20","slug":"31544811806-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के दुपट्टे का फंदा बना फांसी पर झूला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के दुपट्टे का फंदा बना फांसी पर झूला युवक
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंदरगढ़। प्रेमिका की सगाई होने से परेशान युवक ने गुरुवार रात उसके ही दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके हाथ में सुसाइड नोट बंधा मिला। उसमें प्रेम-प्रसंग का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव गुदारा निवासी सौरभ कुमार उर्फ सर्वेश (19) पुत्र भूरालाल राजपूत ट्रैक्टर चलाने के साथ पल्लेदारी करता था। एक गांव की युवती से उसका दो साल प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी, बुधवार को उसकी सगाई भी हो गई। गुरुवार रात सौरभ युवती से उसके गांव के बाहर मिला। युवती ने परिजनों की मर्जी के अनुसार ही शादी करने की बात कही। युवती का दुपट्टा लेकर सौरभ चला गया।
युवती के घर जाने के बाद उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखकर परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। सीओ तिर्वा सुबोध जायसवाल, उप निरीक्षक कमलेश कुमार और फारेंसिक टीम ने छानबीन की। सौरभ के दाएं हाथ पर सुसाइट नोट बंधा था। उसमें प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने के कारण आत्महत्या करने का जिक्र किया था। जेब से मोबाइल, 900 रुपये भी बरामद किए। पिता भूरा लाल ने बताया कि एक सप्ताह से सौरभ परेशान था। रात को भी घर नहीं रुकता था। सीओ ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की सूचना दी है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गुदारा निवासी भूरा लाल के तीन बेटों में सौरभ कुमार सबसे बड़ा था। मोहन और छोटे राजपूत उससे छोटे हैं। मोहन ने बताया कि पिता के नाम डेढ़ बीघा जमीन है। इससे परिवार का खर्च नहीं चल पाता था। इसके चलते करीब छह साल पहले हाईस्कूल से पढ़ाई छोड़ कर सौरभ किसानों का ट्रैक्टर चलाने लगा। खर्च पूरा न होने पर पल्लेदारी भी करता था। उसने दोनों भाइयों को पढ़ाने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ी थी।
प्रेमिका की सगाई तय होने पर लगा ली फांसी
गांव के बाहर दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला शव, हाथ में फंसा मिला सुसाइड नोट
फोटो 11- मृतक सौरभ (फाइल फोटो)
फोटो 12- रोते बिलखते परिजन और पूछताछ करती पुलिस