{"_id":"5c018ae9bdec2241c9370691","slug":"21543604969-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के कारखाने पहुंची क्राइम ब्रांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिकाध्यक्ष के कारखाने पहुंची क्राइम ब्रांच
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच प्रभारी विकास राय ने शुरू कर दी है। विवेचक ने शुक्रवार को पाठकाना स्थित इत्र कारखाने के कर्मचारियों से पूछताछ की और युवती के आरोप के आधार पर एक नक्शा भी बनाया।
शहर की युवती पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर कारखाने में कई बार दुष्कर्म करने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने शैलेंद्र के दोस्त मोहन, आशू अवस्थी, आलोक दुबे पर दुष्कर्म करने में सहयोग का आरोप लगाया। इसमें आरोप है कि दोस्त उसे कारखाने में ले जाते थे, जहां शैलेंद्र ने कई बार दुष्कर्म किया।
विवेचक विकास राय शुक्रवार को पुलिस बल के साथ शैलेंद्र अग्निहोत्री के इत्र कारखाने पहुंचे। वहां कर्मचारियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इसके बाद उन्होंने कारखाने का नक्शा तैयार किया। विवेचक ने बताया कि मामले की जांच तेजी से चल रही है। जांच पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
शैलेंद्र के इत्र कारखाने का बनाया नक्शा
विवेचक ने कारखाने के कर्मचारियों से पूछताछ भी की
युवती ने कारखाने में ही दुष्कर्म करने का लगाया है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो