फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   हरा पेड़ काट रहे लोग पुलिस देखकर भागे

हरा पेड़ काट रहे लोग पुलिस देखकर भागे

Mon, 11 Mar 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
हरा पेड़ काट रहे लोग पुलिस देखकर भागे

विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में खेत में खड़े आम के हरे पेड़ को काट रहे लोग पुलिस को देख भाग खड़े हुए। पुलिस ने कटी पड़ी लकड़ी को जब्त कर एक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया।



पुलिस के मुताबिक ग्राम अकबरपुर में चंदन पांडेय पुत्र कैलाश पांडेय के खेत में लगे आम के हरे पेड़ को ग्राम कपूरपुर निवासी ठेकेदार फयाज पुत्र सिराज खां कटवा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख लकड़ी काट रहे ठेकेदार और मजदूर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से पेड़ से काटी गई करीब 100 क्विंटल लकड़ी, कुल्हाड़ी व तीन लोहे की आरी को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर कटी पड़ी लकड़ी को ललित मिश्रा व रनवीर की मौजूदगी में ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह के सुपुदर्गी में दे दिया गया। मामले में कपूरपुर गांव निवासी फयाज पुत्र सिराज खां के खिलाफ सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार द्विवेदी ने भारतीय वन अधिनियम की धारा 4 व 10 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


हरा पेड़ काट रहे लोग पुलिस देखकर भागे
कटी लकड़ी जब्त कर पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed