{"_id":"5b3d11714f1c1b0c278b47f3","slug":"201530728817-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से अश्लील हरकत करने वाले युवक को महिला धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से अश्लील हरकत करने वाले युवक को महिला धुना
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले घर पर अकेली बालिका से एक युवक ने अश्लील हरकतें कर दीं। बालिका के चिल्लाने पर युवक जान माल की धमकी देता हुआ भाग गया था। बुधवार दोपहर बालिका की मां ने गांव के बाहर से आरोपी युवक को पकड़कर सरेराह पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर लिया। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि एक जुलाई को वह रिश्तेदारी में गई थी। सात वर्षीय पुत्री और सास घर पर थीं। शाम करीब चार बजे एक युवक घर में घुस आया। वह बुरी नीयत से पुत्री से अश्लील हरकतें करने लगा। पुत्री के चीखने पर सास पहुंच गई। उनके ललकारने पर युवक जानमाल की धमकी देता हुआ भाग गया। जानकारी मिलने पर वह वापस आई। तब तक युवक गांव से भाग चुका था। बुधवार को गांव के बाहर युवक के होने की उसे जानकारी मिली। वह उसे ढूंढने पहुंची तो युवक मिल गया। महिला ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सौरिख एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी राजेश पुत्र रामनारायण निवासी अलीपुर सौरिख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बेटी से अश्लील हरकत करने वाले युवक को धुना
पुलिस के सुपुर्द किया आरोपी युवक