{"_id":"5b118e234f1c1bac6e8b5ac9","slug":"201527877155-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर नगदी व जेवरात ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर नगदी व जेवरात ले उड़े
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसे चोर नगदी व जेवर ले उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। कसावा चौकी क्षेत्र के ग्राम बटेला में परिजन छत पर सोते रहे और चोर घर में घुसकर नगदी व जेवरात ले उड़े। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
ग्राम बटेला निवासी प्रमोद कुमार शाक्य पुत्र बाबूराम शाक्य ने बताया कि वह रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर में अन्य परिजन रह रहे थे। गर्मी के कारण रात में परिवार के सभी लोग मकान की छत पर जाकर सो गए। रात में किसी समय चोर घर में घुस आए और कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर उसमें से दो अंगूठी, जंजीर, हार व 16 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह आंख खुलने के बाद परिजन जब नीचे आए और कमरे को खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था बक्से खुले पड़े थे। बक्से में रखा जेवरात व नगदी समेत अन्य कीमती सामान गायब था। उन्होंने घर में हुई चोरी की सूचना कसावा चौकी इंचार्ज को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गई।