फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बीमारी से परेशान महिला नदी में कूदी

बीमारी से परेशान महिला नदी में कूदी

Sat, 15 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बीमारी से परेशान महिला नदी में कूदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चपुन्ना। बीमारी से परेशान राजपुर कर्ना गांव की महिला ने शुक्रवार को रसूलपुर के पास पुल से अरिंद नदी में कूद गई। पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला।

सौरिख थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कर्ना निवासी प्रदीप पाल का पत्नी विमला देवी (30) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शौच के लिए खेतों पर गई थी। गांव रसूलपुर स्थित पुल से उसने अरिंद नदी में छलांग लगा दी। ये देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसकी तलाश में नदी में जाल डाला लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों की सूचना पर सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों से महिला की तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर लेखपाल आलोक तिवारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि विमला देवी के तीन बेटियां विपनेंद्री (8), खुशी (6), रुचि (4) व एक छह माह का पुत्र शोभित है। उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था, जिसके चलते कुछ माह पहले खाना बनाते समय उसके दोनों पैर जल गए थे। इससे वह काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीमारी से परेशान महिला नदी में कूदी
क्रासर
पुलिस ने गोताखोरों से कराई तलाश, पता नहीं चला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed