{"_id":"595fd7b94f1c1b2f138b4727","slug":"171499453369-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने ग्रामीण से लूटे 16 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों ने ग्रामीण से लूटे 16 हजार रुपये
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने ग्रामीण से 16 हजार लूटे
कन्नौज। अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक से घर जा रहे ग्रामीण को टक्कर मार 16 हजार की नगदी लूट ली। मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर रौनी गांव निवासी नूरुल अली किसी काम से कन्नौज आया था। रात 9:15 बजे वह अपनी बाइक से पूर्वी ओवर ब्रिज से होकर घर जा रहा था। जलालपुर सरवन गांव के पास पहुंचते ही पीछे से अपाचे बाइक पर आए तीन लुटेरों ने आवाज देकर उसे रुकने को कहा। जब उसने बाइक न रोक कर तेज भगाने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने उस की बाइक में धक्का मार सड़क के किनारे गड्ढे में गिरा दिया।
इसके बाद उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी जेब में पड़े रुपये लूट लिए। और बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले । शोर मचाने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। तब तक लुटेरे भाग चुके थे। पीड़ित ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई मार्गों पर पुलिस लगाई लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका । देर रात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
- पूर्वी ओवरब्रिज से होकर बाइक से जा रहा था घर
- रात 9:15 वजे जलालपुर सरवन के निकट घटना को दिया अंजाम