{"_id":"5c9d156dbdec22146f5156ae","slug":"161553798509-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में ससुरालीजनों ने विवाहिता के मायके पहुंचकर उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की। इस मामले में पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सबलपुर निवासी पूजा पुत्री अरविंद कुुमार ने मैनपुरी जनपद के मोहल्ला बागवान न्यूबस्ती निवासी अपने पति रामलखन, ससुर रामविलास, सास मीना देवी, देवर पवन कुमार व ननद पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी शादी 18 जून 2017 को रामलखन के साथ हुई थी। शादी से पहले उसके ससुरालीजनों ने रामलखन को जेएनयू से बीटेक इंजीनियर बताकर पिता को झांसे में लेकर 10 लाख रुपये नगद समेत लगभग 15 लाख रुपये शादी में खर्च कराए थे। इसके बाद भी ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए। यह लोग दहेज में कार की मांग को लेकर आयेदिन उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे यातनाएं दी जाने लगीं। मारपीट की जाती थी। 20 दिसंबर 2018 को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके आकर रहने लगी। 22 फरवरी 2019 को पति उसके घर आए। गालीगलौज कर उससे और उसके माता-पिता के साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज