{"_id":"5c9135dcbdec22143c034d27","slug":"161553020380-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दंपति से बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार दंपति से बदमाशों ने की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कार से घर लौट रहे दंपति को कार सवार बदमाशों ने जीटी रोड पर घेर लिया। चाकू लगाकर बदमाशों ने मारपीट कर युवती के जेवर समेत नगदी लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
शहर के मकरदंनगर मोहल्ले में रहने वाले अनुराग द्विवेदी पुत्र विश्वनाथ कुछ दिनों से छिबरामऊ के सराय सुंदर में पत्नी मुन्नी देवी के साथ रह रहे हैं। सोमवार रात करीब दस बजे वह कार से मकरंदनगर घर लौट रहे थे। मकरंदनगर में जीटी रोड पर एफएफडीसी के पास कार सवार बदमाशों ने घेर लिया। गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने गर्दन पर चाकू लगा मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पत्नी से करीब 50 हजार के जेवर और दस हजार रुपये लूट लिए। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, इनका पता नहीं चल सका। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।