फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   प्रवासी पक्षियों का शिकारी गिरफ्तार

प्रवासी पक्षियों का शिकारी गिरफ्तार

Sun, 16 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी पक्षियों का शिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंदरगढ़। लाख बहोसी पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का शिकार करने वाले एक शिकारी को रविवार को वनकर्मियों ने दबोच लिया। उसके पास से तीन प्रवासी पक्षियों के शव मिले हैं। एक शिकारी भाग निकला।

पक्षी विहार की झील में प्रवासी पक्षियों के शिकार की खबर को अमर उजाला ने रविवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर वन विभाग के टीम हरकत में आई। रविवार सुबह करीब पांच बजे वन दरोगा जेबी भट्ट ने सहकर्मियों के साथ पक्षी विहार की झीलों के आसपास घेराबंदी कर ली। इस दौरान प्रवासी पक्षियों का शिकार करते अजय पुत्र गंगाराम निवासी बहोशी गांव को दबोच लिया। उसके पास दो गढ़वाल चिड़िया और एक टिनटैल पक्षी के शव बरामद किए गए। शिकारी मनोज पुत्र जयपाल निवासी बहोशी भाग निकला। वन दरोगा ने इंदरगढ़ थाने में दोनों शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी त्रिभुवन कुमार ने आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार शिकारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। उधर, शिकारियों से वनकर्मियों के भी मिलीभगत होने की चर्चाएं हैं। इस संबंध में लुप्त प्राय परियोजना के संरक्षक आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शिकारियों से सांठगांठ रखने वाले वन कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रवासी पक्षियों का शिकारी गिरफ्तार
एक शिकारी भाग निकला, दोनों पर मुकदमा दर्ज
क्रासर
तीन पक्षियों के शव बरामद किए गए
फोटो 21- प्रवासी पक्षियों के शव
फोटो 22- पकड़ा गया शिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed