फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर कार पलटी

टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर कार पलटी

Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर कार पलटी

विज्ञापन

तालग्राम/सौरिख/तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को हुए चार हादसों में 14 लोग घायल हो गए। इसमें तीन को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घायल लखनऊ, आगरा, गोरखपुर और नोएडा के रहने वाले हैं।
गोरखपुर थाना कमकेरगंज अलगटपुर निवासी जितेंद्र सिंह (28) पुत्र बोलेसहनी मंगलवार सुबह तीन बजे अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी पत्नी( 27), बेटा पवन (02माह), सूरज (8), पुत्री शिवा (4) और सचिन यादव (18) पुत्र सुनील यादव भी थे। एक्सप्रेस-वे पर अंदौआ मछरैया के बीच टायर फटने से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन



हादसे में जितेंद्र सिंह, सूरज, सचिन गंभीर रुप से घायल हो गए, महिला व पवन को मामूली चोटें आईं। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम के अजय कुमार, प्रदीप, शैलेंद्र, हनुमान प्रसाद, यूपी 100 डायल पुलिस के राकेश कुमार, हनीब, जयप्रकाश को कार से निकालकर मेडिकल कालेज में तिर्वा भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें 108 एंबुलेंस से लखनऊ भेजा दिया गया। दूसरा हादसा ग्राम नगला वीरभान के पास कार हुआ। यहां पहिया निकलने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में नोएडा निवासी राजीव गोयल पुत्र धनप्रकाश, उनका भाई संजीव गोयल और अरविंद मित्तल पुत्र एपी मित्तल घायल हो गए। ये लोग टेंडर के सिलसिले में नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। तीनों लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर हालत में राजीव और अरविंद को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह एक्सल टूटने से बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई। कार में आगरा थाना सदर निरोतंमकुंज मधुनाथ निवासी राजकीय ठेकेदार व अधिवक्ता जसवीर सिंह व प्रेम प्रकाश सवार थे। दोनों लोग लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ निवासी सुनीता अग्रवाल पत्नी संजीव अग्रवाल, अनायश पुत्र अमित राज सिंह व रोहित अग्रवाल पुत्र संजीव अग्रवाल भी कार डिवाइडर से टकराने से जख्मी हो गए। पुलिस ने यूपी 100 पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।





एक्सप्रेस-वे पर हादसों में 14लोग घायल
तीन की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed