{"_id":"594429304f1c1bba5e8b48cc","slug":"161497639216-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने महिला को तमंचा दिखाकर मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने महिला को तमंचा दिखाकर मारने की दी धमकी
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज (कन्नौज)। घर से रुपये चुराकर भाग रहे युवक का जब महिला का पीछा किया तो उसने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और युवक 27 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया।
मामले की सूचना पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी है। ग्राम निकोवनपुर्वा निवासी मीना यादव ने बताया कि उनके पति विनय यादव अक्सर घर के बाहर रहते है। वह घर पर अकेली रहती है और शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे घर की छत पर अकेली थी तभी गांव का ही युवक सुशील यादव घर में घुस आया और कमरे में रखे पर्स से 27 हजार की नगदी निकाल ली और महिला की नजर जब युवक की हरकत पर पड़ी तो उसने उसे रोका।
उस पर युवक ने तमंचा दिखाकर महिला को धमकाया और रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।