फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत

बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत

Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत
छिबरामऊ(कन्नौज)। जीटी रोड पर निगम मंडी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



फर्रुखाबाद जनपद के टिलिया गांव स्थित चौधरी गजराज सिंह इंटर कालेज के सहायक अध्यापक नारायणप्रसाद राजपूत का बेटा अभिषेक (25) कोतवाली क्षेत्र के टड़ा गांव स्थित गजेंद्र सिंह मीरा देवी डिग्री कालेज में बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। शनिवार दोपहर वह कालेज से घर लौट रहा था। जीटी रोड पर निगम मंडी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार निगोह खास गांव निवासी जबर सिंह (22) पुत्र कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ने बताया कि वह अपने मामा गुरसहायगंज निवासी रामप्रकाश के यहां से लौट रहे थे। ओवरटेक के प्रयास में भिड़ंत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन



बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत
हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed