{"_id":"5d03f2518ebc3e4e20241016","slug":"15605397184-kannauj-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ने नगदी व जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तेदार ने नगदी व जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। रिश्तेदार के घर से जेवर व नगदी ले जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है। महिला ने बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी।
हाथिन गांव की मुन्नी देवी पत्नी गिरजेश ने बताया कि उसके दो पुत्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह अपने छोटे पुत्र के साथ घर पर रहती है। नौ जून को एक रिश्तेदार घर आया। वह दो दिन रुका। मौका पाकर उसने बक्से से सोने की सात अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पायलें, दो चेन, छह चांदी के बिछिया, दो मंगलसूत्र व 11 हजार रुपये चोरी कर लिए। वह 11 जून की सुबह घर से चला गया। दोनों पुत्र छुट्टी पर घर आए तब उन्होंने बक्सा खोलकर देखा। इसमें से जेवर गायब थे। पुत्र ने रिश्तेदार से फोन कर बात करनी चाही तो उसने फोन काट दिया। उसी दिन कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस संबंध में कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।