फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड के पुत्र की मौत

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड के पुत्र की मौत

Mon, 10 Jun 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड के पुत्र की मौत
सौरिख(कन्नौज)। कस्बे के नए बस स्टाप आंबेडकर प्रतिमा पार्क के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड के पुत्र की मौत हो गई। चाचा घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन



मैनपुरी जनपद के किशनी थाना अंतर्गत लुकुटपुर गांव निवासी श्यामकुमार दुबे होमगार्ड हैं। इनका 10 वर्षीय पुत्र सक्षम दुबे उर्फ प्रिंस अपने चाचा देवनारायन पुत्र राजेंद्र प्रसाद के साथ हरदोई जनपद के कबीरा खेड़ा गांव निवासी बुआ सत्यदेवी के घर गया था। सोमवार सुबह वह अपने चाचा के साथ लौट रहा था। कस्बे के नए बस स्टाप पर आंबेडकर प्रतिमा पार्क के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे उछलकर सड़क पर गिर गए। इस बीच चालक ने ट्रक भगा दिया। सड़क पर पड़े सक्षम दुबे को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। इस बीच चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सक्षम की मां ममता देवी, पिता श्याम कुमार समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया। घायल चाचा देवनारायन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। देवनारायन विशाखापटनम में अग्नि कंस्ट्रक्शन में नौकरी करते हैं। वह पांच दिन पहले ही घर आए थे। 8 जून को भतीजे सचिन दुबे और प्रिंस के साथ अपनी बहन सत्यदेवी के घर कबीरा खेड़ा हरदोई गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन



पार्क के आसपास अतिक्रमण से होते हैं हादसे
कस्बे के नए बस स्टाप के सामने आंबेडकर प्रतिमा पार्क है। इस पार्क के आसपास चार पहिया ठेली स्थायी रूप से लगी रहती हैं। ठेली वालों के अतिक्रमण से आयेदिन हादसे होते रहते हैं। मौके पर जुटी भीड़ में चर्चा थी कि यदि पार्क के बाहर ठेली न लगी होतीं, तो शायद यह हादसा न होता। इन ठेली वालों की वजह से ही पल-पल पर मुख्य मार्ग पर जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड के पुत्र की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed