{"_id":"5cf2c069bdec2207490a10a2","slug":"155941288719-kannauj-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से झूलता मिला संविदा लाइनमैन का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ से झूलता मिला संविदा लाइनमैन का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसेरन(कन्नौज)। क्षेत्र के हुसैननगर गांव में बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इससे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए हैं।
हुसैननगर निवासी श्याम सिंह (35) पुत्र दुर्विजय सिंह भदौरिया का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से रस्सी से झूलता मिला। सुबह शौचक्रिया को निकले लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतक के तीन बेटे हिमांशु (13), रोशन (9) व अवि (6) हैं। मृतक की पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह हसेरन विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन का कार्य कर रहा था। मृतक के भाई शत्रुघ्न ने चौकी प्रभारी संजय यादव को आत्महत्या की तहरीर दी है। सूचना पर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा व हसेरन चौकी प्रभारी संजय यादव मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई शत्रुघ्न ने बताया कि भाई शुक्रवार रात आठ बजे से घर नहीं पहुंचा। परिजनाें के खोजबीन करने पर उसका पता नहीं लगा। मोबाइल बंद जा रहा था। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है।
पेड़ से झूलता मिला संविदा लाइनमैन का शव
शुक्रवार रात आठ बजे से था लापता