फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   लापरवाही: पुलिस को थी जानकारी फिर भी 24 घंटे पेड़ से लटका रहा शव

लापरवाही: पुलिस को थी जानकारी फिर भी 24 घंटे पेड़ से लटका रहा शव

Sat, 01 Jun 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही: पुलिस को थी जानकारी फिर भी 24 घंटे पेड़ से लटका रहा शव
मानीमऊ (कन्नौज)। इसे पुलिस की लापरवाही कहें या संवेदनहीनता। पेड़ से शव लटके होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस बिना कार्रवाई किए लौट आई। इससे शव 24 घंटे तक पेड़ से लटकता रहा। शनिवार को ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से विरोध जताया। तब मानीमऊ चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने युवक की हत्या या आत्महत्या के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रामीणों ने दुर्जनापुर में गंगा नदी किनारे झाड़ियों में खड़े एक पेड़ की डाल पर 30 वर्षीय युवक का शव लटका होने की सूचना मानीमऊ चौकी पुलिस को दी। कुछ देर बाद बाइक से पुलिस मौके पर पहुंची। शव को देख कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद स्थानीय किसानों से पूछताछ की। इसके बाद पेड़ से बिना शव उतारे लौट गई। शनिवार को मामला तब गरमा गया जब ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद सुबह पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। शव की शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की गई। इसमें सफलता नहीं मिली। सूनसान स्थान पर शव मिलने से लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात शव को कब्जे में लिया गया है। सूचना मिलने के बाद भी दूसरे दिन शव उतारने के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लापरवाही: पुलिस को थी जानकारी फिर भी 24 घंटे पेड़ से लटका रहा शव
शुक्रवार को मौके पर पहुंचने के बाद भी पुलिस ने फंदे से नहीं उतरवाया शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed