{"_id":"5cf025d1bdec2207254c9ee0","slug":"155924224012-kannauj-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान अवर अभियंता से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान अवर अभियंता से हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। शहर के मोहल्ला तिवारियान में विद्युत चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने अवर अभियंता के साथ गालीगलौज कर हाथापाई कर दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता अंबिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि उपखंड अधिकारी रोहित कनौजिया के नेतृत्व में वह अवर अभियंता करन सिंह, सिकंदरपुर के अवर अभियंता अशोक कुमार वर्मा, अवर अभियंता विद्यासागर व लाइनमैन के साथ मोहल्ला तिवारियान में राजस्व वसूली एवं विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत चेकिंग कर रहे थे। एक मकान का केबल बिना मीटर के डायरेक्ट पोल से जुड़ा था। संयोजन रसीद मांगने पर एक महिला व दो व्यक्ति घर से बाहर निकले। यह बिना रसीद दिखाए गालीगलौज करने लगे। इस दौरान आस-पड़ोस के लोग जुट गए। बाइक से पहुंचे एक युवक ने मौजूद लोगों से मारने के लिए कहा। इस पर लोगों ने हाथापाई कर दी। इसका गुप्त तरीके से वीडियो बना लिया गया। इस मामले की उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चेकिंग के दौरान अवर अभियंता से हाथापाई
विद्युत विभाग के जेई ने अज्ञात के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट