{"_id":"5cbf57a5bdec22146d70963d","slug":"151556043685-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के रहस्य से नहीं उठा पर्दा, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मौत के रहस्य से नहीं उठा पर्दा, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शराब ठेके के पास हुई युवक की मौत के दूसरे दिन पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में युवक की मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी। इससे चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित किया है। विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
शहर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी तरुण तिवारी (30) पुत्र किशन तिवारी अधिक शराब पीता था। सोमवार को मानीमऊ क्षेत्र के उग्गापुरवा गांव में स्थित देसी शराब ठेके से खरीदकर काफी शराब पी थी। इसके बाद उसकी वहीं मौत हो गई। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या की आशंका जाहिर की थी। इससे मंगलवार को पुलिस ने डा. विपिन कुमार, डा. पंकज राजपूत के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में तरुण तिवारी की मौत की वजह प्रकाश में नहीं आ सकी। इससे विसरा सुरक्षित किया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।