{"_id":"5c87f31bbdec2213ec6215db","slug":"151552413467-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम के स्टाक से होगा बरामद शराब का मिलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम के स्टाक से होगा बरामद शराब का मिलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। ठठिया कस्बे के देसी शराब ठेके से आबकारी टीम द्वारा बरामद की गई 460 पेटी शराब का मिलान अब गोदाम के स्टाक से होगा। विभाग यह पता करने का प्रयास कर रहा है कि यह शराब किस गोदाम से ठेके में भेजी गई थी। उधर, रामपुर में शराब बनाने वाली कंपनी ने शराब के बैच नंबर के आधार पर जानकारी दी है कि इस बैच की शराब कंपनी की ओर से जिले में भेजी गई थी।
सोमवार को आबकारी विभाग ने ठठिया कस्बे के देसी शराब ठेके पर नकली शराब की बिक्री की सूचना पर छापा मारा था। ठेके पर शराब की अधिक पेटी मिलने पर जांच की गई थी। रामपुर शराब बनाने वाली कंपनी को पत्र भेज कर संबंधित कोड की संख्या की शराब जिले की गोदामों में भेजे जाने के बारे में पूछा गया था। कंपनी के मुताबिक कोड संख्या की 1600 पेटी शराब जिले में 23 फरवरी 2019 को भेजी गई थी। एक अन्य कोड की 3200 पेटी शराब जिले के सीएल-2 गोदाम पर भेजी गई थी। रामपुर कंपनी से जिले में संबंधित कोड संख्या की शराब भेजे जाने की बात स्पष्ट हो जाने के बाद अब विभाग सीएल-2 गोदाम पर जांच करेगा। गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी।
गोदाम के स्टाक से होगा बरामद शराब का मिलान
बैच नंबर के आधार पर हो रही जांच