फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   15 thousand prize pappu badmash arrested

15 हजार का इनामी पप्पू बदमाश गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2017 12:29 AM IST
kannauj
kannauj Updated Sun, 19 Nov 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
15 thousand prize pappu badmash arrested
खुलासा करते एसपी हरीश चंदर। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। चार साल पहले शहर के विद्युत ठेकेदार के घर डाका डालने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश पप्पू वाल्मीकि को स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम को यह सफलता उस समय मिली जब शातिर शनिवार सुबह करीब सात बजे इटावा जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ को शातिर बदमाश पप्पू वाल्मीकि निवासी शमसाबाद फर्रुखाबाद के शहर में मौजूद होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने शहर के कई प्रमुख मार्गों की घेराबंदी कर दी। सुबह सात बजे टीम ने पप्पू वाल्मीकि को बाईपास पाल चौराह से गिरफ्तार कर लिया। खुलासा करते हुए एसपी हरीश चंदर ने बताया कि पप्पू वाल्मीकि ने चार जुलाई 2014 की रात सिंह वाहिनी मंदिर रोड मकरंदनगर निवासी विद्युत ठेकेदार
विज्ञापन


अरविंद यादव के घर पर साथियों के साथ धावा बोला था। घर में घुसकर अरविंद यादव व उसकी बहन रोली यादव को बंधक बनाकर घायल कर दिया था। इसके बाद करीब 30 लाख की डकैती को अंजाम देकर फरार हो गया था। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदूक का अभी तक नहीं लगा सुराग
कन्नौज। चर्चित डकैतीकांड में लूटे गए अधिकांश आभूषण पुलिस बरामद कर विद्युत ठेकेदार को सौंप चुकी है। जबकि उसकी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसपी ने बताया कि जेल में बंद बदमाशों को रिमांड पर लेकर बंदूक की बरामदगी की जाएगी।


इन बदमाशों ने डाला था डाका
कन्नौज। गिरोह के छह शामिर बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था। गिरफ्त में आया बदमाश पप्पू वाल्मीकि शमशाबाद नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। कन्नौज शहर के पाटा नाला मोहल्ला में रहने वाले साले भन्नू वाल्मीकि और शकर के अलावा पड़ोसी सोनू वाल्मीकि और लुधपुरी निवासी बाबू वाल्मीकि व साहसा शमशाबाद निवासी राम अवतार वाल्मीकि के साथ डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस इन सभी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल चुकी है।पप्पू को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed