{"_id":"5c9a7b5bbdec2214593a9492","slug":"141553627995-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: मृतक पर की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही: मृतक पर की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। चुनाव के मद्देनजर अराजकतत्वों को पाबंद करने की कार्रवाई में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हो गई। पुलिस ने करीब छह माह पूर्व मर चुके युवक पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चालानी रिपोर्ट एसडीएम न्यायालय में भेज दी।
कस्बे के इंद्रानगर निवासी विनोद पुत्र गपऊ नगर पंचायत मे संविदा पर सफाई कर्मी था। उसका जुलाई 2018 में उसी के मोहल्ले में विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विनोद समेत चार लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। विनोद समेत चार आरोपियों ने एसडीएम न्यायालय में पेश होकर अपनी जमानत भी करा ली थी। करीब छह माह पूर्व विनोद की कस्बे में सफाई करते समय संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके परिजनों ने उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर पुलिस को मामला समाप्त करने के लिए दे दिया था। आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगो की सूची तैयार करवाकर लोगों को पाबंद करने के लिए एसडीएम न्यायालय मे रिपोर्ट भेजनी शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने मारपीट में आरोपी विनोद कुमार (मृतक) पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चालानी रिपोर्ट एसडीएम न्यायालय में भेज दी। वहीं नगर पंचायत ईओ बृजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि विनोद पुत्र गपऊ नगर पंचायत में संविदा के तहत सफाई कर्मी था। इसकी मृत्यु करीब छह माह पूर्व हो चुकी थी। कोतवाल टीपी वर्मा ने इस मामले कुछ बोलने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें अभी जानकारी नहीं है।