फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, तीन रेफर

बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, तीन रेफर

Fri, 22 Feb 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, तीन रेफर
छिबरामऊ(कन्नौज)। ताजपुर रोड पर ककरैया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवारों समेत पैदल जा रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। चारों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां से तीन घायलों को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



करनौली गांव निवासी राजू यादव (23) पुत्र विश्राम सिंह गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से गांव जा रहे थे। ताजपुर रोड पर ककरैया गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजू समेत दूसरे बाइक सवार जनपद फर्रुखाबाद के हरदुआ निवासी मुरारी पुत्र नेत्रपाल व देशराज पुत्र ब्रजपाल सिंह भी घायल हो गए। भिड़ंत के बाद बाइक पैदल जा रहे गुरसहायगंज कोतवाली के बनियानी निवासी राकेश पुत्र आशाराम से टकरा गई। हादसे में बाइक सवारों समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गई। राजू, मुरारी, राकेश की हालत नाजुक होने पर मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, तीन रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed