फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   तीन दिन बाद भी नहीं मिल सका सतेंद्र

तीन दिन बाद भी नहीं मिल सका सतेंद्र

Fri, 04 Jan 2019 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी नहीं मिल सका सतेंद्र
तीन दिन बाद भी सतेंद्र का नहीं चला पता
विज्ञापन

- मंगलवार को गंगनहर में कूद गया था में बीएससी का छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
खडिनी। चपुन्ना निवासी बीएससी के छात्र ने तीन दिन पहले पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोर लगातार गंगनहर में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

चपुन्ना निवासी फौजी जुगुलकिशोर का बेटा सतेंद्र उर्फ छोटूपाल (22) डीवीएस कालेज, देईपुर में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। तीन दिन पहले वह घर से कोचिंग के लिए निकला था। दोपहर में वापस आते समय वह खडिनी पुल पर रुका और कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद उसने पुल से नहर में छलांग लगा दी थी। साथ में मौजूद उसके साथी सुनील कुमार ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई, लेकिन वह काफी प्रयास के बाद भी उसे तलाश नहीं सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सतेंद्र के परिजन रात में खडिनी पुल से और थुलरिहा पुल तक जनरेटर से रोशनी कर उसकी निगरानी कर रहे हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी सतेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed