{"_id":"5b9d56c0867a557ec15a45f9","slug":"121537038016-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। मानपुर रोड लालकुआं के पास शुक्रवार देर रात बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों दोस्तों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। जिसमें बिल्हौर निवासी एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की मां ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कानपुर नगर जिले के बिल्हौर के मोहल्ला त्रिवेणीगंज निवासी आदर्श (18) पुत्र इंद्रपाल और बलरामनगर निवासी अभिषेक यादव शुक्रवार शाम एक बाइक से कन्नौज आए थे। सरायमीरा देविन टोला निवासी आशू शर्मा को भी उसी बाइक में बैठाकर तिर्वा गए थे। रात करीब 11 बजे तीनों दोस्त तिर्वा से लौट रहे थे। मानपुर रोड पर गोल कुंआ के पास उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में घायल तीनों बाइक सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने तीनों को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान आदर्श की मौत हो गई। आदर्श की मां पुष्पा देवी ने सदर कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
एक ही बाइक से तिर्वा से लौट रहे थे तीनों दोस्त
मृतक और एक साथी बिल्हौर के रहने वाले हैं