{"_id":"5b118e214f1c1bf16e8b5a92","slug":"121527877153-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक और टोल कर्मी भिड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस चालक और टोल कर्मी भिड़े, हंगामा
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस चालक और टोल कर्मी भिड़े, हंगामा
क्रासर
- टोल टैक्स को लेकर शुरू हुआ था विवाद
- मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को टोल प्लाजा पर टोल वसूली को लेकर कर्मचारी व बस चालक भिड़ गए। बस चालक ने टोल कर्मचारियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। बस चालक ने बस खड़ी कर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कर बस को रवाना किया।
गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली टूरिस्ट बस के चालक वरुण कुमार यात्रियों को लेकर शुक्रवार सुबह जा रहे थे। तभी तालग्राम के निकवा कट के समीप डीजल खत्म हो गया। एक्सप्रेस वे पर डीजल, पेट्रोल की सुविधा न होने कारण निकवा कट पर उतर कर तालग्राम पेट्रोल पंप पर डीजल लेने उतर गया। जाते समय टोल प्लाजा कर्मचारियों ने टोल टैक्स मांगा। इस पर चालक ने लखनऊ से कटाई गई 1840 की रसीद दिखा दी। इस पर कर्मचारियों ने चालक के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। बस चालक ने कर्मचारियों के अभद्रता की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। बस चालक समेत सभी सवारियां भी टोल कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डटीं रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बस चालक व सवारियों को शांत कराया। उधर, टोल प्लाजा के एपीएम ने बताया कि सफर करने वालों से एक्सप्रेस वे के नियमों के आधार पर वसूली की जाती है जो वाहन वन स्लिप टैक्स देता है, वह यदि किसी भी कट पर उतरा तो अगले कट तक का टैक्स उसे देना होगा। जो अप व डाउन दोनों का टैक्स देता है, उसे कट पर उतरने पर भी वसूली नहीं की जाती।
................................