{"_id":"5cbf55a8bdec2213f52b9cfd","slug":"11556043176-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बस यात्रियों को जहरखुरानों ने बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो बस यात्रियों को जहरखुरानों ने बनाया शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जीटी रोड पर दिल्ली से कानपुर का सफर रोडवेज बस यात्रियों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इस मार्ग पर जहरखुरान यात्रियों को अपना शिकार बना रहे हैं। मंगलवार को दो यात्रियों को गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिला कर नगदी और सामान लूट लिया। इन्हें रोडवेज कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले रविवार रात को दो यात्रियों को गिरोह ने शिकार बनाया था।
महाराजगंज के लक्ष्मीनगर में रहने वाले पंकज (35) पुत्र सीताराम सोमवार रात दिल्ली से कानपुर आ रहे थे। बस में रामवीर (30) पुत्र ब्रजपाल निवासी कटरा जेबा सदर कोतवाली कन्नौज भी सफर कर रहे थे। इन्हें जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। इनके बेहोश होते ही गिरोह के सदस्य नगदी और मोबाइल के साथ कपड़ों भरा बैग ले गए। मंगलवार सुबह चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों यात्रियों के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
दो बस यात्रियों को जहरखुरानों ने बनाया शिकार
रोडवेज कर्मियों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती