फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   नर्सिंग होम संचालक पर नकली खून चढ़ाने का आरोप

नर्सिंग होम संचालक पर नकली खून चढ़ाने का आरोप

Thu, 17 Jan 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होम संचालक पर नकली खून चढ़ाने का आरोप
कन्नौज। शहर के एक नर्सिंगहोम संचालक पर युवक ने वृद्ध मां को नकली खून चढ़ाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



शहर के गदनपुर वड्डू मकरंदनगर निवासी विजय सिंह ने गुरुवार को सीएमओ कृष्ण स्वरूप को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि शहर के मकरंदनगर में जीटी रोड पर स्थित नर्सिंगहोम में उसने 15 दिसंबर 2019 को अपनी मां रामदेवी को भर्ती कराया था। आरोप है कि नर्सिंगहोम के संचालक ने 54 हजार रुपये लेकर मां को नकली ब्लड चढ़ा दिया। हालत बिगड़ने पर वह हैलट ले गया। यहां चिकित्सकों ने नकली खून चढ़ाने की बात कही। उसने नर्सिंगहोम संचालक से इस संबंध में बात की तो मारपीट कर नर्सिंगहोम से निकाल दिया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि मामले की जांच कर नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नर्सिंगहोम संचालक पर नकली खून चढ़ाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed