{"_id":"5c2e584cbdec2256c50f49b7","slug":"11546541132-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठरी में खून नहीं रंग के निकले निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोठरी में खून नहीं रंग के निकले निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठरी में मिले निशान खून नहीं लाल रंग निकला
30 दिसंबर से लापता किसान की हत्या की शंका पर जांच कर रही पुलिस
कन्नौज। लापता चल रहे किसान के मामले में नया मोड़ आया है। नलकूप की कोठरी में मिले लाल निशान खून के नहीं बल्कि लाल रंग के साबित हुए है। इससे हत्या की शंका जाहिर करने वाली पुलिस ने साजिश के आधार पर भी जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोचीपुर निवासी 45 वर्षीय किसान नौरंगअली 30 दिसंबर की रात से लापता चल रहा है। 31 दिसबंर को उसके खेत के पास राजू खान निवासी तिखवा के नलकूप की कोठरी के अंदर और बाहर ग्रामीणों ने लाल रंग के निशान देखे थे। मामले में पुलिस ने किसान की हत्या की शंका जाहिर कर राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। फारेंसिक टीम ने लाल निशानों के धब्बों को एकत्र कर जांच शुरू की।
फारेंसिक टीम ने जब डेंजाजीन केमिकल से धब्बों की जांच की तो इसमें खून नहीं बल्कि किसी लाल रंग की पुष्टि हुई है। इससे पुलिस इस घटना को शंका जाहिर कर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने नलकूप से मिले धब्बों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भी भेजा है।
विज्ञापन
सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। वहीं किसान की पत्नी शकीला ने बताया कि पति के लापता हुए पांच दिन हो चुके है। अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मानीमऊ चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि आसपास के खेतों और अन्य स्थानों पर छानबीन की जा रही है।