{"_id":"5c2a67eabdec2256da22fe38","slug":"11546282986-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात किशोर ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात करीब 12 बजे किशोर पड़ोसी के मकान में घुस गया और कमरे में सो रही किशोरी को दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और किशोर को दबोच कर जमकर पीटा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किशोर के परिजनों ने निपटाने का दबाव डालने लगे, गांव के लोगों के एतराज पर वह शांत हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और किशोर को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
दो वर्गों के बीच का मामला होने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस बल तैनात करा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी और किशोरी एक ही स्कूल में अलग-अलग कक्षा में पढ़ते हैं। स्कूल आते जाते समय किशोर किशोरी से अक्सर छेड़खानी करता था। थाना प्रभारी त्रिभुवन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
दो वर्गों का मामला होने से गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
क्रासर
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी किशोर गिरफ्तार