फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   गरीब सुखदेवी का सहारा बनी तिर्वा पुलिस

गरीब सुखदेवी का सहारा बनी तिर्वा पुलिस

Sun, 02 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
गरीब सुखदेवी का सहारा बनी तिर्वा पुलिस

विज्ञापन
तिर्वा। कोतवाली पुलिस मेडिकल कॉलेज में भर्ती गरीब सुखदेवी और उसके बच्चों का सहारा बन गई है। चौकी इंचार्ज खाने पीने से लेकर अन्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। रविवार को गर्भवती और उसके बच्चे को नए कपड़े मंगाकर दिए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अमर उजाला में खबर पढ़कर कई पाठक मदद के लिए उन्हें फोन कर रहे हैं।

थाना सौरिख क्षेत्र के बरेठी दारापुर गांव निवासी मजदूर अरविंद बंजारा के परिवार में पत्नी सुखदेवी, पुत्री रोशनी (5) और बेटा जानू (1) है। उसकी पत्नी 7 माह से गर्भवती है। गरीबी के चलते अरविंद पत्नी का इलाज नहीं करा पा रहा है। आरोप है कि जिला अस्पताल में उससे नर्स से सुविधा शुल्क मांगा था। यहां से वह पत्नी को मेडिकल कॉलेज ले लिया। इलाज कराने के लिए उसने एक वर्षीय बेटे का सौदा कर लिया था।
विज्ञापन


जानकारी पर पुलिस सक्रिय हुई और महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाकर इलाज शुरू कराया। चौकी इंचार्ज बृजेंद्र प्रताप सिंह भर्ती सुखदेवी का रोज हालचाल ले रहे हैं। उसे जरूरत की चीजें भी उपलब्ध करा रहे हैं। रविवार को सुबह वार्ड में पहुंचकर महिला और उसके बच्चों को नए कपड़े मंगाकर दिए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तिर्वा पुलिस महिला की जरूरतें पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गरीब सुखदेवी का सहारा बनी तिर्वा पुलिस
चौकी इंचार्ज ने गर्भवती व उसके बच्चों को दिए नए पकड़े
पत्नी का इलाज कराने को पति ने कर दिया था बेटे का सौदा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 2केएनजेपी 25-गर्भवती महिला के हालचाल लेते चैकी इंचार्ज









गरीब वृद्धा को प्रधान ने दिया दो माह का मानदेय
तिर्वा। गरीबी में जीवन यापन कर रही वृद्धा की हालत को देखकर ग्राम प्रधान ने दो माह का मानदेय देकर आर्थिक सहायता की। थाना ठठिया के खामा गांव निवासी प्रेमादेवी पत्नी मलखान सिंह कच्चे मकान में रहती हैं। उसके कोई पुत्र नहीं है। आर्थिक स्थिति सही न होने से इधर-उधर भटकती रहती हैं। ग्राम प्रधान पिंकी देवी ने उसकी आर्थिक दशा देख दो महीने के मानदेय की चेक वृद्धा को दे दी। प्रधान के पति प्रदीप कुमार ने वृद्धा को चेक सौंपी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed