फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत

Sat, 11 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत
छिबरामऊ(कन्नौज)। जीटी रोड हाईवे पर करमुल्लापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


नगला कायस्थान निवासी फूल सिंह (47) पुत्र रामभरोसे प्राथमिक विद्यालय विसमा मुड़िया में प्रधानाध्यापक थे। शुक्रवार दोपहर वह विद्यालय की छुट्टी के बाद बाइक से गांव जा रहे थे। जीटी रोड हाईवे पर करमुल्लापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में यह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल प्रधानाध्यापक को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मालती देवी और बच्चों संतोष, संजीव, कल्पेंद्र, पुष्पेंद्र, हरवेंद्र, रुचि, अर्चना और करिश्मा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र संतोष ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत
चालक ट्रक छोड़कर भागा, मृतक के पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed