{"_id":"5be083f7bdec2217277cd461","slug":"111541440503-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टाप पर वृद्धा से जेवर ले गए टप्पेबाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टाप पर वृद्धा से जेवर ले गए टप्पेबाज
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। रिश्तेदार के घर दिवाली मनाने जा रही वृद्धा से बस स्टाप पर शातिर युवक ने टप्पेबाजी कर दी। रुपयों और करीब 50 हजार के आभूषणों से भरे उसके झोले को पार कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदलेपुर्वा जेमा निवासी 60 वर्षीय सोमवती पत्नी विश्राम सोमवार को दिवाली मनाने हरदोई के मझरेठा में रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रही थी। शहर के बस स्टाप पर वह हरदोई के लिए बस का इंतजार कर रही थी। एक युवक उसके पास पहुंचा और बातों में फंसा कर झोला लेकर वह चला गया। महिला ने बताया कि झोले में दो हजार रुपये और 50 हजार के आभूषण थे। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि टप्पेबाज को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव निवासी मोहसीन पुत्र असर अली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। वह थोड़ी देर पहले बैंक से 40 हजार रुपये निकाल कर लाए थे। इतने में घर में एक व्यक्ति आ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट कर 40 हजार रुपये लूट ले गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बस स्टाप पर वृद्धा से जेवर ले गए टप्पेबाज
फोटो 23- घटना की जानकारी देती पीड़िता।