फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पूर्व फौजी का होटल की छत पर मिला शव

पूर्व फौजी का होटल की छत पर मिला शव

Fri, 29 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्व फौजी का होटल की छत पर मिला शव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। पूर्व फौजी का होटल की छत पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना लगते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। छत से दो देशी शराब के क्वार्टर भी बरामद हुए हैं। इससे परिजनों ने अधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका जाहिर की है। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी है।


जलालाबाद कस्बा निवासी प्रदीप कुमार पाठक (50) पुत्र गंगा नारायण पाठक पूर्व फौजी था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे घर से निकल कर जीटी रोड पर स्थित एक होटल की छत पर पहुंच गए। शाम को जब होटल पर काम करने वाला कर्मचारी छत पर गए तो प्रदीप पाठक का शव देखा। इसकी जानकारी उसने होटल मालिक को दी। इससे मौके पर भीड़ लग गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान छत पर दो खाली देशी शराब क्वार्टर मिले। इससे परिजनों ने शराब अधिक पीने से मौत होने की आशंका जाहिर की। बगैर पुलिस को सूचना दिए परिजन शव घर ले गए। कोतवाल आलोक कुमार सिंह यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व फौजी का होटल की छत पर मिला शव
- छत पर मिले देशी शराब के खाली क्वार्टर
-अधिक शराब पीने से मौत होने की शंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed