{"_id":"56f81f104f1c1b3d58f14d9a","slug":"1-80-lakh-from-the-father-and-son-car-borne-assailants-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से 1.80 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से 1.80 लाख लूटे
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
सौरिख थाने में घटना की जानकारी देता लूट का शिकार पीड़ित व्यापारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा बाजार से भैंस लेने जा रहे व्यापारी और उसके पुत्र से कार सवार बदमाशों ने 1.80 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद चलती गाड़ी से उन्हें फेंककर भाग निकले। काफी देर तक इंदरगढ़ पुलिस और तालग्राम पुलिस के बीच थाना विवाद के चलते मामला उलझा रहा। एसपी के निर्देश के बाद इंदरगढ़ थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नादेमऊ निवासी श्रीराम प्रजापति अपने पुत्र राजेंद्र प्रजापति के साथ भैंस लेने तिर्वा जा रहा थे।
श्रीराम ने बताया कि वे लोग मुख्य मार्ग पर तिर्वा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सौरिख की तरफ से क्रीम कलर की कार आती दिखाई दी। हाथ देने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। उस गाड़ी में एक महिला और चार अन्य लोग पहले से ही बैठे थे। वह भी पुत्र के साथ गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में काफी तेज गाना बज रहा था। कलसान व बिसैनपुर के बाग के सामने कार सवार बदमाशों ने पहले पुत्र से मारपीट कर 30 हजार रुपये लूट लिए और उसे धक्का दे दिया।
इसके बाद चालक ने गाड़ी तिर्वा रोड के बजाय ताहपुर की तरफ दौड़ा दी। श्रीराम के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे भी कार के अंदर पीट दिया। उसके पास मौजूद एक लाख 50 हजार रुपये लूट लिया और उसे भी धक्का देकर गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए। कुछ देर बाद उधर से निकले बाइक सवार ने उसे सहारा देकर तालग्राम थाने पहुंचाया। वहां उसने थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बजाय कार्रवाई करने के उसे किराए के लिए पचास रुपये देकर घर जाने को कहा। काफी देर तक यह मामला दो थानों के बीच सीमा विवाद को लेकर उलझा रहा। सीओ तिर्वा और सीओ छिबरामऊ ने इंदरगढ़ थाने में पहुंचकर पीड़ित व्यापारी से घटना के संबंध में जानकारी ली। आखिरकार काफी देर बाद एसपी के निर्देश पर पीड़ित की रिपोर्ट इंदरगढ़ थाने में दर्ज की गई।