{"_id":"62d1aebca2932500a701572e","slug":"crime-theft-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7077405193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : खोखे की छत काट पचास हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : खोखे की छत काट पचास हजार की चोरी
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौरिख रोड पर रखे पान मसाले के खोखे की छत को गुरुवार रात चोरों ने काट दी और चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को वारदात की जानकारी हुई। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
नगर के मोहल्ला भैनपुरा निवासी रामलखन सैनी ने बताया कि उसका पान-मसाले का लोहे का खोखा सौरिख रोड पर डॉ. गणेश चतुर्वेदी के मकान के पास रखा है। इस खोखे में वे पान, मसाला, बीड़ी व सिगरेट की दुकान किए हैं। गुरुवार रात चोरों ने उसके खोखे की छत काट दी। चोरों ने यहां से सिगरेट के सात डिब्बे, सिग्नेचर, रजनीगंधा, कमला पसंद मसाले के 16 डिब्बे, तुलसी तंबाकू के चार डिब्बे, तीन हजार की नकदी सहित अन्य सामान पार कर दिया। इस वारदात में उसे लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
शुक्रवार की सुबह खोखे पर पहुंचने पर उसे वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। (संवाद)