फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,sucide,kannauj,kannauj news

महिला ने निचली गंग नहर में लगाई छलांग, मौत

Thu, 23 Jun 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime,sucide,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। महिला ने गुरुवार को निचली गंग नहर में पुल से छलांग लगा दी। आसपास के गोताखोरों ने कुछ दूरी पर महिला को नहर से बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया, यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

खड़िनी स्थित निचली गंग नहर पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने चप्पल और पर्स पुल के पास रखकर नहर में छलांग लगा दी। इस बीच पुलिस व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास मौजूद लोगों ने गोताखोरों के सहयोग से दो किलोमीटर दूरी पर महिला को नहर के बाहर निकाला।
विज्ञापन

एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। देर शाम तक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed