फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,murder,kannauj news

किशोर की हत्या कर शव भूसे की झोपड़ी में छिपाया

Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime,murder,kannauj news
ठठिया(कन्नौज)। गांव जलालपुर कुम्हारनपुर्वा में 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर शव गांव के बाहर बने भूसा रखने वाली झोपड़ी में छिपा दिया गया। दूसरे दिन शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिमांशु की मौत लाठी-डंडों से पीटने से होना बताया गया है।
विज्ञापन

गांव जलालपुर कुम्हारनपुर्वा निवासी दशरथ गौतम कानपुर में स्थित एक मुर्गी फार्म में मजदूरी करता है। घर में पत्नी पूनम देवी 14 वर्षीय बेटे हिमांशु, नौ वर्षीय शिवा और सात वर्षीय बेटी स्वाती के साथ रहती है। शनिवार को हिमांशु का जन्मदिन था। इससे घर में तैयारियां चल रही थी। जबकि, दोपहर करीब एक बजे हिमांशु पड़ोस के गांव जोधपुर में चल रही भागवत कथा सुनने की बातकर घर से निकला आया। इसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा तो मां पूनम देवी ने पड़ोसियों के साथ खोजबीन, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी। दूसरे दिन सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर नरेश प्रजापति की भूसा भरने वाली झोपड़ी में हिमांशु का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही एसपी प्रशांत वर्मा, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए और खोजबीन शुरू की है। पिता दशरथ ने गांव के सुनील प्रजापति और मनोज प्रजापति के खिलाफ रंजिश के चलते बेटे की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

भूसे के कूप (झोपड़ी) से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस को खून पड़ा मिला है। इससे पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि किशोर की हत्या खून पड़े स्थान पर की गई। इसके बाद हत्यारोपियों ने भूसे की झोपड़ी में शव छिपाने के लिए फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाना हिमांशु का शौक था। इसके अलावा व कंचों की तरह अक्सर लोगों के साथ सिक्कों का खेल खेलता था। शनिवार को सुनील और मनोज के घर के बच्चों का हिमांशु के साथ सिक्कों का खेल खेलते समय विवाद हो गया था। इससे पुलिस को आशंका है कि हार-जीत को लेकर हुए विवाद के बाद हिमांशु की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed