फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,murder,kannauj news

बाइक से खींचकर गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

Mon, 22 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
crime,murder,kannauj news
नीलेश (फाइल फोटो)। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कुसुमखोर चौकी के गंगूपुरवा तिराहा के पास सोमवार की सुबह एक गैंगस्टर को बाइक से खींचकर उसे गोली मार दी गई। वारदात के समय साथ रहे भाई व बहनोई दहशत के चलते खड़े के खड़े रह गए। सरेआम हुई हत्या से दहशत फैल गई। गैंगस्टर आरोपी कोर्ट में हाजिर होने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने दो भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे कुसुमखोर चौकी के गांव तहसीपुर निवासी गैंगस्टर नीलेश राजपूत (30) पुत्र बालक राम चाचा रमाकांत और बहनोई राजवीर के साथ बाइक से जिला एवं सत्र न्यायालय कन्नौज हाजिर होने जा रहा था। पिता बालकराम ने बताया कि गंगूपुरवा तिराहे के पास गांव में ही रहने वाला मंजीत राजपूत उर्फ मन्नू अपने भाई नीलेंद्र उर्फ डब्बू, परमाईलाल और एक अज्ञात शख्स के साथ दो बाइकों से वहां आ धमका। उन्होंने नीलेश की बाइक को आगे घेरकर रोक लिया। इसके बाद नीलेश को नीचे खींचकर रोड पर गिरा दिया। मंजीत ने तमंचे से नीलेश के सीने में गोली मार दी। इसके बाद चारों भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव प्रताप सिंह, कोतवाली विकास राय फील्ड यूनिट टीम के साथ पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बालक राम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। बताया गया कि नौ अक्तूबर 2020 को गांव में मुख्य हत्यारोपी मंजीत के भाई चंद्रकिशोर उर्फ चुन्नू की हत्या कर दी गई थी। इसमें मंजीत ने नीलेश, उसके साथी शिवम और राजकुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 25 जनवरी को नीलेश जेल से रिहा होकर आया था। तीन फरवरी को कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इससे नीलेश कोर्ट में हाजिर होने के लिए घर से निकला था। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed